बदायूं, दिसम्बर 8 -- मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में अच्छी धूप खिल रही है। जिसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली है। वही तेज रफ्तार से बह रही पछुआ हवा के चलते सुबह शाम ठंड सता रही है। सोमवार को जिले में सुबह से ठंड ने ठिठुरन बढ़ाना शुरु कर दी। सुबह चली सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपा दिया। हालांकि खिली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत दी। लेकिन शाम ढलते ही गलन में अचानक वृद्धि हो गई। शीत से बचाव को सुबह लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो पक्षुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान 24 तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि सुबह में हल्का कोहरा था, लेकिन जैसे जैसे सूर्य ने अपनी किरणे बिखेरना शुरू किया कोहरा भी छट गया। घर से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सुबह घर से निकले बाइक सवारों को अत्यधिक दिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.