सीतामढ़ी, दिसम्बर 22 -- शिवहर। जिले में रविवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है। रविवार को बर्फीली हवाओं और गलन भरी ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह ठिठुरा दिया। घने कोहरे के बीच ओस की बूंदें बारिश की तरह गिरती रहीं। लगातार तीसरे दिन भी धूप नहीं निकली। पछुआ हवा की रफ्तार से ठिठुरन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड से लोग घरों में दुबकने को विवश हैं। ठंड बढ़ने से सड़कों पर लोगों का आवागमन कम रहा। बाजार पर भी ठंड का असर दिखा। मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान किया गया है। सुबह के समय शिवहर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए, जो खरपतवार जलाकर अलाव तापते दिखे। शाम होते ही एक बार फिर ठंड और सिहरन का असर बढ़ गया। दिनभर तेज रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। कड़ाके की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.