भदोही, दिसम्बर 30 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कोहरा और सर्द हवा से गलन में इजाफा हो गया है। शाम ढलते ही गलन का कहर इतना बढ़ रहा है कि बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। शीत से बचाव का अलाव और रूम हीटर सहारा बना हुआ है। कड़ाके की ठंड ने बच्चों और वृद्धों की दिक्कत बढ़ा दी है। स्कूलों में छुट्टी होने के कारण छोटे बच्चे और वृद्ध आठ बजे तक बिस्तर में दुबके रहे। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री तो न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पछुआ हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। सुबह आठ बजे तक मौसम थोड़ा साफ था लेकिन अचानक साढ़े नौ बजे कोहरा का दायरा बढ़ते ही गलन में ऐसा इजाफा हुआ कि लोग कंपकंपी भरने को विवश हो गए। दिनभर भगवान भास्कर का दर्शन नहीं हुआ। सर्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.