अमरोहा, दिसम्बर 12 -- बढ़ रही ठंड और सर्द हवा ने जनस्वास्थ्य पर असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान गिरते ही सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। शुक्रवार को नगर सीएचसी पर सुबह से ही मरीजों की कतार लग गई। ओपीडी समय पूरा होने के बाद भी लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी में मरीजों की संख्या 650 से अधिक पहुंच गई। दिसंबर का महीना ठंड का माना जाता है। लगभग आधा महीना बीत चुका है। वहीं ठंड ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रात को तामपान में हो रही गिरावट का असर दिन में दिखाई दे रहा है। सुबह के वक्त लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। वहीं ठंड बढ़ने से लोग बीमार पड़ना शुरू हो गए हैं। ठंड सबसे ज्यादा छोटे बच्चों व बुजुर्गों को सता रही है। खांसी, जुकाम, बुखार आदि के मरीजों की संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.