गाजीपुर, जनवरी 30 -- जमानियां (गाजीपुर)। पहाड़ों में हुई बर्फबारी और कई जगहों पर हुई बारिश के कारण जिले का तापमान शुक्रवार को बदल गया। पुनः शीतलहरी और ठंडी पछुआ हवा चलने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। तापमान में गिरावट के चलते लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। ठंड से बचने के लिए लोग चाय की चुस्की लेते देखे गए। ठंड बढ़ने के कारण गेहूं की सिंचाई करने वाले किसानों की समस्या बढ़ गई। नन्हे मुन्ने छात्र छात्र-छात्राएं एक बार फिर ठंड में स्कूल जाने के लिए मजबूर हुए। ठंड और शीतलहरी से स्वास्थ्य समस्याओं में पुनः वृद्धि हो गई। प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र के चिकित्सक प्रभारी डॉ रुद्रकांत सिंह ने बताया कि ठंड से बच्चों और बुजुर्गों को बचाकर रखे। गर्म कपड़े (टोपी, दस्ताने, मोजे) पहने, गर्म पेयजल पदार्थ पीएं, संतुलित आहार लें।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.