भागलपुर, दिसम्बर 30 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता भागलपुर और आसपास का इलाका भीषण ठंड की आगोश में है। सुबह से रात तक एक जैसी ठंड है। सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी 24 घंटे बनी रह रही है। अब तो स्थिति ऐसी है कि बिना किसी जरूरी काम के लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे। सैंडिस कंपाउंड में सुबह टहलने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। शाम में बाजार की हलचल पहले शांत हो जा रही है। पिछले सात-आठ दिनों से एक जैसी स्थिति बनी है। सोमवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। इसलिए दिन में भी ठंड काफी रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। बिहार कृषि विवि (बीएयू), सबौर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 दिसंबर के दौरान जिले में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जिले में कुछ स्थानों पर शीत दिवस और घना कोहरा छाये रहने का अनुमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.