बुलंदशहर, नवम्बर 13 -- मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह सर्द हवाओं के चलते ठंड का अहसास हुआ। लोगों ने कंपकपाने वाली ठंड महसूस की। न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी एक सप्ताह में तेज ठंड का अहसास होगा। धीरे-धीरे कोहरा भी बढ़ेगा। सर्द हवाओं के चलते सिहरन बढ़ने लगी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते सुबह-शाम के साथ रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। इससे लगातार मौसम बदल रहा है। लोग गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। गुरुवार को सुबह तेज ठंड का अहसास हुआ। सूर्यदेव के दर्शन होने पर लोगों को राहत मिलती रही। दिन बढ़ने के साथ ही धूप का असर बढ़ गया। दोपहर के समय मौसम हल्का गर्म रहा, लेकिन शाम होते ही मौसम बदल गया। इस दौरान 8 किलोमीटर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.