हमीरपुर, जनवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता।शनिवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने व सर्द हवाएं चलने से लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। हालांकि आज बादलों के चलते कोहरा गायब रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 11.02 पर पहुंच गया। उधर, राठ क्षेत्र में फसल की सिंचाई करने खेत गए किसान की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बीते शुक्रवार से आसमान में छाए बादलों से शनिवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। इस दौरान सर्द हवाओं से बेहाल लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। बाजार या अन्य कार्य से निकले लोग भी शाम होने से पहले वापस लौट गए। जिसके चलते शाम के समय साप्ताहिक बाजार में भी सन्नाटा नजर आया। इस दौरान प्रधान डाकघर के पास लगी गर्म कपड़ों की दुकानों में जॉकेट व स्वेटर के ...