श्रावस्ती, जनवरी 3 -- श्रावस्ती, संवाददाता। सर्दी का सितम लगातार जारी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे गिर गया। दिन में सर्द तेज हवा चलती रही और बदली के कारण सूर्यदेव बादलों में ही छिपे रहे। सड़क पर आने जाने वाले लोग गर्म कपड़ों के बाद भी ठंड से परेशान दिखे। शनिवार को तेज सर्द हवाओं ने तापमान का पारा और नीचे गिरा दिया। शुक्रवार को जहां न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को तापमान न्यूनतम सात डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री पहुंच गया। सुबह से ही तेज सर्द हवा चलती रही। इसके कारण हांड कंपाऊ ठंड से लोग परेशान रहे। बदली और धुंध के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए और लोगों को बेहाल करने वाली सर्दी का सितम जारी रहा। दोपहर में भी शाम की तरह अंधेरा छाया रहा। सर्द हवा के कारण सड़कों पर आने जाने वाले लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.