जहानाबाद, दिसम्बर 23 -- दिहाड़ी मजदूरों को ठंड में काम पर जाना मुश्किल काको, निज संवाददाता इन दिनों चल रही सर्द भरी हवाओं और हाड़ कंपा देने वाली ठंठ ने नगर पंचायत काको के जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के बावजूद नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक अलाव की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आम लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी मजदूरी करने वाले दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालक, ठेला-खोमचा लगाने वाले, सब्जी विक्रेता एवं अन्य गरीब तबके के लोगों को हो रही है, जो सुबह-सुबह काम की तलाश में घर से निकलने को मजबूर हैं। ठंड से बचाव के लिए कई लोग सड़कों के किनारे लकड़ी, कचरा या पुराने टायर जलाकर किसी तरह खुद को गर्म रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं, जो कभी-कभी दुर्घटना का कारण भी बन सकता है। स्थान...