गया, दिसम्बर 26 -- जिले में सर्द पछुआ हवाओं और कनकनी के कारण ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन रात होते ही ठंड का असर अधिक महसूस हुआ। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री और गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य तापमान से करीब तीन डिग्री कम है। बीते 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.6 और न्यूनतम 8.5 डिग्री रहा था, जबकि बुधवार को अधिकतम 18.8 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.