बदायूं, दिसम्बर 7 -- बदायूं। पछुआ हवा के लगातार सक्रिय रहने से शनिवार को जिले में ठंड का एहसास बढ़ने लगा है । सुबह तड़के से ही चली सर्द हवा ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। रिकॉर्ड के मुताबिक गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। सुबह के समय हल्की धुंध के बीच लोग रोज़मर्रा की गतिविधियों के लिए घरों से निकले तो ठंडी हवाओं ने उनका स्वागत किया। स्कूली बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर इसका असर साफ झलका। कई बच्चों ने ऊनी टोपी और जैकेट पहनकर स्कूल का रुख किया। सूरज निकला जरूर पर इसकी तपिश बदन में गर्माहट उतनी नहीं पहुंच पाई। बाजारों में चाय-नाश्ते की दुकानों पर सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.