अलीगढ़, दिसम्बर 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ठंड ने शहर में अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट के कारण लोग रजाई में भी कंपकपाने लगे हैं और सुबह बिस्तर छोड़ना एक चुनौती बन गया है। दिन में धूप भले राहत दे, लेकिन सुबह-शाम की नमी और तेज ठंडी हवाओं से ठिठुरन खत्म नहीं होती। रविवार को गलन महसूस हुई। बाजारों, चाय की दुकानों और चौक-चौराहों में लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। खराब वायु गुणवत्ता भी स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय रहने से अभी अगले कुछ दिनों में तापमान में दो-तीन डिग्री और गिरावट की उम्मीद है। सुबह और रात में सर्दी और तेज महसूस होगी, जबकि दिन में धूप के बावजूद कड़क सर्द हवाएं बनी रहेंगी। इसके साथ ही सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरे की संभावना जताई गई है। प्रदूषण ...