मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। पहाड़ों की तरफ से आ रही सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। मुरादाबाद में मौजूदा सर्दी के सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। पिछले दस दिनों से तापमान में लगातार आ रही गिरावट के बीच मुरादाबाद में रात का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से अधिक ही बना हुआ था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के चलते शुक्रवार को सुबह छाए हल्के कोहरे और धुंध के बीच ठिठुरन अधिक महसूस की गई। पूर्वान्ह के समय धूप खिली मगर, वातावरण में धुंध बनी रहने के चलते सर्दी का एहसास बढ़ गया। शुक्रवार को मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.