आजमगढ़, दिसम्बर 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शीतलहर संग सर्द हवा ने गलन बढ़ा दी है। हाड़ कंपाती ठंड से लोग परेशान हैं। न्यूनतम के साथ अधिकत पारा भी दिन प्रतिदिन गिर रहा है। रविवार को आसमान में बादलों के साथ धुंध ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। इंसान से लेकर पशु-पक्षी भी बेहाल हो गए हैं। मौसम विभाग ने तापमान में अभी और गिरावट होने का अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान लुढ़क कर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से गलन भरी ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। जबकि अधिकत तामपान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। जिले में एक सप्ताह से जहां बादलों की आवाजाही लगी हुई थी, वहीं बादलों के छटने के बाद शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। इसी के साथ ही चल रही सर्द हवा से लगातार तापमान में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.