हाजीपुर, दिसम्बर 19 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे,धूप नहीं खिली और सर्द हवाओं के थपेड़ों ने ठंड बढ़ा दी। पूरे दिन धूप नहीं निकली और सर्द हवाओं के झोंके के कारण लोग ठंड का एहसास किया। धूप नहीं निकलने से लोग ठंड से परेशान रहे। ठंड के कारण शाम होते ही सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के लोग अलाव तापते हुए दिखे। दोनों प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन की ओर से चौक चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के अलावा कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था अभी नहीं की गई है। सहदेई और देसरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी में सर्दी-खांसी, बुखार, अपच के इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ी है। चिकित्सक बच्चों एवं बुजुर्गों को ठंड में संभाल कर रखने का सुझाव परिजनों को दिए। गर्म कपड़े का उपयोग एवं सुबह-शाम के समय घर बिना काम नहीं निकलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.