मधेपुरा, दिसम्बर 30 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। सर्द हवा से बढ़ी ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण मजदूर तबके के लोगों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को ठंड के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से निजात पाने के लिए लोग घरों में दुबक कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि एसएच 58 पर राहगीरों की आवागमन कम हो गयी है। कड़ाके की ठंड के बाद भी जरूरतमंदों के बीच प्रखंड में प्रशासन के द्वारा कंबल का वितरण नहीं किए जाने से लोगों ने नाराजगी जतायी है। ठंड के कारण मवेशियों के लिए चारा का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.