लखीसराय, दिसम्बर 27 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल मे कड़ाके की ठंड और सर्द रात के अंधेरे में जहां अधिकांश लोग अपने घरों में दुबके हुए थे, वहीं गुरुवार की देर रात जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए किऊल स्टेशन पहुंचकर अंडरग्राउंड सबवे में सो रहे जरूरतमंद लोगों को कंबल ओढ़ाया। अचानक सायरन बजाती जिलाधिकारी की गाड़ी जब किऊल स्टेशन परिसर में पहुंची तो वहां मौजूद लोग चौंक गए। डीएम के किऊल स्टेशन पहुंचते ही वे सीधे अंडरग्राउंड सबवे में गए, जहां ठंड से बचने के लिए कई लोग जमीन पर सो रहे थे। जिलाधिकारी ने स्वयं आगे बढ़कर एक-एक कर सभी जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान डीएम ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और यह भी पूछा कि उन्हें भोजन की सुविधा मिल रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.