रांची, दिसम्बर 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से ठंड में खुले में रात बिताने वाले जरूरतमंद लोगों का रेस्क्यू कर समीप के आश्रय गृह पहुंचाया जा रहा है। इसको लेकर निगम की ओर से टीम काम कर रही है। टीम में शामिल कर्मी रात में मेन रोड, खादगढ़ा बस स्टैंड, रांची रेलवे स्टेशन, रातू रोड न्यू मार्केट चौक, जगन्नाथपुर, धुर्वा, आईटीआई बस स्टैंड, मोराबादी, बरियातू रोड, बूटी मोड़, डोरंडा क्षेत्र समेत कई इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस क्रम में सड़क के किनारे खुले में पाए गए लोगों को आश्रय गृह भेजा गया और उनके बीच ठंड को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। बताया गया कि निगम का यह अभियान प्रतिदिन व्यापक रूप से संचालित रहेगा। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने शहरवासियों से ठंड में सड़क किनारे रात गुजारते किसी व्यक्ति पर नजर पड़ने पर हेल्पलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.