रिषिकेष, नवम्बर 22 -- मौसम सर्द होने के बावजूद राफ्टिंग का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों की भीड़ मुनिकीरेती में छट नहीं रही है। वीकेंड पर भारी संख्या में आसपास के राज्यों से पर्यटक पहुंचे। सुबह से लेकर दोपहर तक वह राफ्टिंग के लिए कंपनियों के कार्यालयों में बुकिंग को डटे दिखे, तो दिनभर गंगा भी रंग-बिरंगी राफ्टों से पटी हुई नजर आईं। शनिवार सुबह से ही मुनिकीरेती में राफ्टिंग के लिए पर्यटकों का तांता लगना शुरू हुआ। दिल्ली, एनसीआर, यूपी, हरियाण आदि राज्यों से पर्यटक मुनिकीरेती और तपोवन में पहुंचे। भीड़भाड़ से क्षेत्र की सड़कें भी पैक दिखी, जिससे दिनभर स्लो ट्रैफिक की समस्या बनी रही। शिवपुरी से मुनिकीरेती तक राफ्टिंग के लिए पर्यटकों में बुकिंग के लिए भी उत्साह नजर आया। पहाड़ी घाटियों के बीच बह रही गंगा में राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों को शोरगुल भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.