गोपालगंज, जनवरी 5 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दो दिनों के इंतजार के बाद सोमवार को भले ही सुबह आसमान साफ हुआ और धूप ने दस्तक दी, लेकिन सर्द हवाओं के आगे उसकी तपिश बेअसर साबित हुई। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने पूरे जिले को कंपकंपा दिया। सोमवार को धूप के दर्शन जरूर हुए, लेकिन सुबह-शाम गलन इतनी तीखी रही कि लोग धूप में भी गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। अधिकतम तापमान जहां 16 डिग्री सेल्सियस तक ही सिमटा रहा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने आने वाले छह दिनों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। आईएमडी ने सात जनवरी तक कुहासा छाए रहने को लेकर ऑरेंज अलर्ट तथा 11 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवा...