अररिया, दिसम्बर 20 -- भरगामा । निज संवाददाता मौसम ने अचानक अपना मिजाज बदल लिया है। शुक्रवार को दिन भर सर्द पछुआ हवा के चलते अचानक ठंड का प्रकोप बढ़ गया । गिरते तापमान के बीच भीषण ठंड से पूरे इलाका कांप उठी है । शुक्रवार को सुबह से सर्द तेज पछुआ हवाएं तेज हो गई । आसमान मे बादल छाए रहे । लोग आवश्यक कार्यों को छोड़कर दिनभर अपने घरों में दुबके रहे । इस दौरान सुबह से शाम तक सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही । लोगों ने सोचा था 11 बजे दिन के बाद मौसम साफ होगा परंतु दिनभर पछुआ हवा के साथ ही क्षेत्र में घना कुहासा (धुंध) छाया , कुहासा के चलते सुबह के 11 तक तथा संध्या 5 बजे के बाद से दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी घट गई । कई स्थानों पर 50 से 100 मीटर तक ही साफ दिखने मे कठिनाई हो रही थी । इसके कारण सुबह के समय वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.