बदायूं, जनवरी 4 -- बदायूं। जिले में सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण सर्दी से जनजीवन बेहाल है और हर कोई परेशान है। भीषण सर्दी के बीच कई दिन बाद धूप के दर्शन हुए और कुछ राहत मिली है। मगर धूप कुछ घंटों के लिए रही है बाकी फिर आसमान में बादल छाए हुए हैं। शनिवार की सुबह गलन भरी सर्दी के बीच हुई है। शुक्रवार शनिवार की रात में भीषण कोहरा ने जनजीवन अस्तव्यस्त किया तो वहीं शनिवार की सुबह होने पर कोहरा तो है गया लेकिन गलन भरी सर्दी का प्रकोप जारी बना रहा। शीतलहर दिनभर चलती रही और कंपकंपी लोगों की छुटती रही। दोपहर में साढ़े 12 बजे के बाद धूप निकली और कुछ राहत मिली है। तीन बजे के करीब फिर से आसमान में बादलों का डेरा आ गया और फिर से गलन भरी सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.