नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शुक्रवार को धूप निकलने से सर्दी से राहत मिली। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। वहीं, नोएडा के एक्यूआई में थोड़ी वृद्धि हुई। यहां काएक्यूआई 257 और ग्रेनो का 248 दर्ज किया गया। पिछले दिनों बारिश के साथ ओले पड़ने के बाद ठंड बढ़ गई थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने करवट ली और दिन में तेज धूप के साथ ही लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि, सुबह और शाम ठंड रही। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही धूप खिल गई थी। तेज धूप के चलते लोगों को ठंड से राहत मिली। पार्कों में दिन में लोगों की खासी भीड़ देखी गई। लोग सोसाइटी और सेक्टर के पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। शुक्रवार को नोएडा का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.