कन्नौज, दिसम्बर 28 -- छिबरामऊ, संंवाददाता। सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध गोल्डन पहल फाउंडेशन द्वारा आर्य समाज मंदिर में सर्दी से बचाव एवं मानवीय सेवा के उद्देश्य से जरूरतमंदों को कंबल वितरण का कार्यक्रम सर्दी से बचा लो जिंदगी अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। गोल्डन पहल फाउंडेशन सचिव महेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंदों तक समय पर सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को मजबूत करना है। जरूरतमंदों को सर्दी से राहत प्रदान करने के लिए इस अभियान की शुरुवात 2016 से की थी। जोकि 10 वर्षों से अनवरत जारी है। इस अवसर पर महेंद्र सिंह राठौर, राजेश सक्सेना, नरेश वर्मा, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप सिंह राठौर, रामविलास राठौर, वीरेंद्र वर्मा, संतोष बाथम आदि लोग मौजूद रहे। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...