लखनऊ, दिसम्बर 19 -- उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। वायुमंडल में बनी 'व्युत्क्रम परत' (इनवर्जन लेयर) और 'प्रति-चक्रवात' की स्थिति के कारण सूरज की तपिश धरती तक नहीं पहुंच पा रही है, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गोरखपुर में शुक्रवार पिछले 14 वर्षों में सबसे ठंडा दिन रहा। मौसम विभाग ने 50 जिलों के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 40 शहरों में कोल्ड डे यानी शनिवार को बेहद सर्द दिन रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। बुलंदशहर 7.2 डिग्री के साथ आज भी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा बाराबंकी में 7.4, इटावा में 8.0, बांदा में 8.8, हरदोई में 9.0, लखीमपुर खीरी में 9.0, कानपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.