उरई, दिसम्बर 23 -- कोंच। नगर में देर रात कड़ाके की सर्दी के बीच एक बुजुर्ग महिला को मदद मिली। कैलिया बस स्टैंड पर असहाय अवस्था में बैठी महिला को सभासद ने देखा। उन्होंने तत्काल पुलिस पीआरवी को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को सुरक्षित शेल्टर होम पहुंचाया। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन की संवेदनशीलता को उजागर किया। मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम ज्योति सिंह स्वयं मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बुजुर्ग महिला को शेल्टर होम में भिजवाने के साथ ही वहां अलाव जलवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अपने सामने भूखी बुजुर्ग महिला को भोजन भी कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद खुले में न रहे और अलाव, कंबल व शेल्टर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.