बदायूं, दिसम्बर 14 -- बदायूं, संवाददाता। दिसंबर महीने का आज 13वां दिन है। सर्दी की सीजन तो डेढ़ महीने पहले शुरू हो चुकी है लेकिन सर्दी सीजन का पहला भीषण कोहरा हुआ है। इससे जनपद में जन जीवन अस्त-व्यवस्त हो गया है। भीषण सर्दी और कोहरा के बीच लोग ठंड से बेहाल हैं वहीं सड़कों से लेकर हाईवे पर यातायात व्यवस्था चौपट रही। हर कोई ठंड से कांपता रहा और वाहनों की रफ्तार थमी रही। दोपहर में हल्की धूप निकली लेकिन वह भी बेदम रही। शनिवार की सुबह भीषण कोहरा रहा है। सुबह सात बजे का अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री रहा है। सुबह-सुबह भीषण कोहरा और सर्दी से जन जीवन अस्त-व्यस्त है। दिन निकला लोगों ने देखा खेतों से लेकर सड़कों और शहर तक कोहरा सुबह दस बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। दस बजे तक सूर्यदेव नहीं निकले हैं। कोहरा और सर्दी के बीच ठिठुरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.