बांदा, दिसम्बर 18 -- बांदा। संवाददाता कोहरे से जहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सर्दी ने भी कहर शुरू हो गया है। सर्दी की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुगरी गांव निवासी 30 वर्षीय गिरजा देवी पत्नी प्रमोद कुमार मंगलवार की सुबह घर पर काम कर रही थी। तभी सर्दी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। घरवालों ने उसे तत्काल सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के पति का कहना है कि वह हलवाईगिरी का काम करता है। घटना के समय वह शहर के पल्हरी गांव में काम कर रहा था। गिरजा देवी घर का काम कर रही थी। तभी उसे सर्दी ने जकड़ लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता हीरालाल निवासी कैलहा जनपद चित्रकूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.