बांदा, जनवरी 7 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में घर पर प्रसव होने से महिला को ठंड व अधिक खून निकल जाने से मौत हो गई। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन बेटी व पति बेहाल है। मर्का थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर पर प्रसव होने पर 31 वर्षीय सुशीला पत्नी देवचंद्र की मौत हो गई। सुबह उसने बेटे को जन्म दिया था। परिजनों का कहना है कि महिला की ठंड लगने व अधिक खून निकलने से हालत बिगड़ गई। पति देवचंद्र निषाद ने प्राइवेट वाहन कर महिला को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने देखते सुशीला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि नवजात ठीक है। सीएचसी अधीक्षक ऋषिकेश सिंह पटेल ने बताया मामला संज्ञान में आया है कि जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.