हरिद्वार, जनवरी 5 -- कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को ऊर्जा निगम की बिजली कटौती ने हरिद्वार के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हरिद्वार उपकेंद्र के तीन उपसंस्थानों से पोषित पांच फीडरों पर मरम्मत के चलते दिन में करीब सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसका सीधा असर मायापुर, कनखल और हरिद्वार क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी पर पड़ा। ऊर्जा निगम ने मायापुर उपसंस्थान के सब स्टेशन और बैराज फीडर, कनखल तृतीय के निर्मल बाग द्वितीय फीडर और लालजीवाला के रोड़ीबेलवाला एवं सुभाष घाट फीडर पर एलटी कैपेसिटर लगाए। इसके लिए सुबह 10:30 बजे सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जो शाम 5:30 बजे के बाद ही सुचारु हो सकी। बिजली कटौती के चलते न सिर्फ घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ, बल्कि पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। लोगों को दिनभर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। इधर, ईई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.