मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एक तरफ सर्दी का सितम तो दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौनी भी बढ़ती जा रही है। कंपकंपाती ठंड से बचाव की जुगत में रूम हीटर, ब्लोअर और गीजर बड़ा सहारा है मगर ऐन वक्त पर बिजली के अभाव में वह भी धोखा दे दे रहे हैं। शनिवार को शहर से लेकर गांव तक कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। कुछ अन्य इलाकों में ट्रिपिंग, शटडाउन, फ्यूज उड़ने, शार्ट सर्किट, वोल्टेज फ्लक्चुएशन सताता रहा। बेला, मुशहरी, बालूघाट, बैरिया, दामोदरपुर के उपभोक्ताओं ने बताया कि दिनभर में कई बार उनकी तरफ बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। रोहुआ-बेला मोड़ के लोगों ने बताया कि उनके इलाके में करीब डेढ़ घंटे लाइट गुल रही। रामदयालुनगर ग्रिड दो घंटे बंद रहा। मड़वन फीडर 11 बजे शटडाउन हो गया। रामदयालु ग्रिड से पावर दो घंटे के लिए बंद रहा। 4.44 बजे लदौरा फीडर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.