हाथरस, दिसम्बर 11 -- हाथरस, संवाददाता। सर्दी में खपत बढने से मेवों के भव में तेजी आ गई है। सहालग में पूरा बाजार शहनाई की धुन पर थिरक रहा है। सितंबर के सापेक्ष दिसंबर में बादाम, काजू, मखाना, छुआरा व पिस्ता के दामों में सौ से दो सौ रुपये प्रति किलो तक की तेजी आई है। इससे बाजर में पहुंचने वाले ग्राहकों की जेब ढीली हो रही है। सर्दी में मेवे का इस्तेमाल तेजी से बढता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल से लेकर सहालग के दौरान मिठाई हलवा, गजक आदि में इसका प्रयोग होता है। मेवा विक्रेता अमित वाष्र्णेय ने बताया कि सहालग में मेवों के गिफ्ट पैक की मांग ज्यादा होती है।इससे खपत भी बढ जाती है। विवाह से लेकर अन्य शुभ अवसरोंपर लोगों मेवों के गिफ्ट पैक को उपहार के स्वरुप में एक दूसरे को देते हैं। बाजार में आठ सौ लेकर दो हजार रुपये तक मेवों के गिफ्ट पैक मौजूद हैं। उन्ह...