कटिहार, जनवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कड़ाके की ठंड के बीच सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण को लेकर शिक्षा विभाग ने राहत भरा फैसला लिया है। पीएम पोषण योजना के तहत अब जनवरी और फरवरी माह में बच्चों को दिए जाने वाले अंडा और मौसमी फल की दर बढ़ाकर छह रुपये प्रति इकाई तय की गई है। यह व्यवस्था केवल सर्दी के दो महीनों के लिए लागू होगी, जबकि शेष महीनों में पूर्व की तरह पांच रुपये की दर ही प्रभावी रहेगी। विभाग का मानना है कि ठंड के मौसम में बच्चों को अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने राज्य के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भेजकर इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। पत्र में कहा गया है कि जनवरी और फरवरी के लिए अंडा और मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.