मेरठ, जनवरी 1 -- सरधना। एक तरफ जहां प्रतिदिन बढ़ रही सर्दी में लोग ठिठुर रहे हैं वहीं, नगर पालिका सरधना की अलाव व्यवस्था फिसड्डी साबित हो रही है। पूर्व में नगर में 72 प्वाइंट पर अलाव जलते थे, लेकिन अब सिर्फ 12 प्वाइंट पर ही अलाव जलाया जा रहा है। इन 12 में से कुछ प्वाइंट ऐसे हैं, जहां दिखावे के लिए अलाव जलाया जाता है। बता दें, कि ठंड शुरू होते ही नगर पालिका की ओर से नगर के मुख्य चौराहों व अन्य प्वाइंटों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। पूर्व के आंकड़ों पर नजर डाले तो हर वर्ष नगर में करीब 72 प्वाइंटों पर अलाव जलाया जाता था। ठंड शुरू होते ही ये काम नगर पालिका कर देती थी। लकड़ी का ठेका छोड़ दिया जाता था। इस बार अभी तक नगर पालिका अलाव के प्वांइट काटने में ही जुटी हुई है। पूर्व के 72 प्वांइटों की छटनी कर महज 12 प्वांइट ही अलाव के लिए चिह्नित किए...