पीलीभीत, जनवरी 4 -- बीसलपुर। सर्द हवाओं और गलन की वजह से लोगों की सेहत खराब होने लगी है। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ बढ़ रही है। बीते एक सप्ताह से तापमान तेजी से लुढ़का है। कोहरे के साथ सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। इससे लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बड़ी तादाद में अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। वहीं हृदय और बीपी मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सरकारी अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसी तरह प्राइवेट अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...