अलीगढ़, जनवरी 4 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी में नाक-खांसी या जोड़ों का दर्द ही नहीं बढ़ता, कंधों की जकड़न भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। कंधे धीरे-धीरे हरकत करना बंद कर रहे हैं, हाथ ऊपर उठाना मुश्किल हो रहा है, कपड़े पहनने या बाल संवारने में परेशानी हो रही है तो यह लापरवाही नहीं, बल्कि फ्रोजन शोल्डर का संकेत हो सकता है। पहले इस बीमारी को केवल डायबिटीज से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन अब बिना शुगर वाले लोग भी इससे परेशान नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव गर्ग के अनुसार, 50 से 55 वर्ष की उम्र के बाद यह समस्या तेजी से सामने आ रही है। ठंड के मौसम में शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं, धूप कम मिलती है और मांसपेशियां सिकुड़ने लगती हैं। इसी वजह से कंधे की कैप्सूल में जकड़न बढ़ती है। धीरे-धीरे मूवमेंट सीमित हो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.