अलीगढ़, जनवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सर्द मौसम में गले की समस्याएं आम हो जाती हैं, लेकिन इन दिनों टॉन्सिल की सूजन लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने और ठंडे पेय पदार्थों के अधिक सेवन से गले में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसका सीधा असर टॉन्सिल पर पड़ रहा है, जिससे गले में तेज दर्द, निगलने में दिक्कत, आवाज बैठना और कई मामलों में बुखार जैसी शिकायतें सामने आ रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार बच्चों और बुजुर्गों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कमजोर होती है, इसलिए सर्दियों में उन पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है। बच्चे स्कूल जाते समय ठंडी हवा में बिना ढके गले के निकलते हैं, वहीं बुजुर्ग सुबह-शाम की ठंड में सावधानी नहीं बरत पाते, जिससे टॉन्सिल की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.