बदायूं, जनवरी 2 -- बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 25 से अधिक गर्भवती महिलाओं को डॉक्टरों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.जयश्री शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ नवजात शिशुओं का भी पूरा ध्यान रखें, ताकि किसी भी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो। डॉ. शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सर्दी का मौसम चल रहा है, जिसमें थोड़ी सी लापरवाही भी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, निमोनिया व अन्य संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे मां और बच्चे दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.