कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कन्नौज,संवाददाता। सर्दी ने अब अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। सड़कों पर चलने वाले वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण सुबह के समय कड़ाके की ठंड महसूस की गई। वहीं सर्दी में किसानों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। सुबह के समय कोहरे के चलते किसान खेतों में काम करने से बच रहे हैं। जबकि इन दिनों आलू की फसल में सिंचाई और दवा की छिड़काव चल रहा है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा तो छंट गया, हालांकि इसके बाद निकली चिलचिलाती धूप भी ठंड की धार को पूरी तरह कम नहीं कर सकी। धूप निकलने के बावजूद हवा में ठंडक बनी रही, जिससे लोग दिन में भी गर्म कपड़ों में नजर आए। सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.