बरेली, जनवरी 5 -- शहर में सर्दी की भीषण ठंड के बीच जरूरतमंदों को अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो रही है। अलाव लकड़ी सप्लाई में गंभीर चूक सामने आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बावजूद नगर निगम द्वारा अलाव की लकड़ी स्टोर में इक्ट्ठी की जा रही है, जबकि इसे निर्धारित स्थानों तक नहीं पहुंचाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि 300 से अधिक स्थानों पर अलाव के इंतजाम है। पार्षद और स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम जो दावे कर रहा वो सही नहीं है। नगर निगम के जेई अनुराग कमल के अनुसार शहर में लगभग 300 स्थानों पर अलाव उपलब्ध कराने का दावा किया गया है। पार्षदों का कहना है कि ठेकेदार के माध्यम से स्टोर में लकड़ी मंगवाई जा रही है और निर्देश दिए गए थे कि इसे जोनवार क्षेत्रों में तुरंत वितरित किया जाए। हालांकि, नगर आयुक्त के निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.