उरई, दिसम्बर 28 -- उरई। सर्दी बढ़ने से सांस के रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अस्पतालों में रविवार को मरीजों की भरमार रही। सबसे ज्यादा लिवर, त्वचा और सांस के मरीज इलाज के लिए अस्पताल आए। वहीं सीने में दर्द के रोगियों की भी संख्या बढ़ी है। 1656 मरीजों को अस्पतालों में जांच के बाद इलाज मिला। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर डीके भिटौरिया के निर्देशन में रविवार को जनपद के 33 ग्रामीण व 7 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 43 डॉक्टरों व 158 पैरामेडिकल स्टाफ ने 892 पुरुषों व 607 महिलाओं, 157 बच्चों समेत 1,656 रोगियों का परीक्षण किया। बुखार के सस्पेक्ट 48 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच कराई गई। वहीं 13 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 30 की आंखों का परीक्षण व 63 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया। गंभीर 11 रोगियों को इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.