हाथरस, दिसम्बर 22 -- हाथरस। बढ़ती सर्दी को देखते हुए लोग गर्म कपड़ों के साथ-साथ रजाई की खरीदारी कर रहे हैं। इन दिनों गर्म कपड़े और रजाई, गद्दों का कारोबार बढ़ने लगा है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन की रजाई और कंबल मिल रहे हैं। इसमें फाइबर वाली रुई से बनी रजाई को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। फाइबर रुई वाली रजाई, देसी रुई की रजाई से सस्ती हल्की और ज्यादा गर्म होने के कारण लोग इस रजाई की सबसे ज्यादा मांग कर रहे हैं। फाइबर रुई और कंबल, पानीपत, दिल्ली, जयपुर और गुजरात से आ रहे हैं। फाइबर वाली रुई की रजाई सिंगल बेड रजाई वजन दो किलोग्राम से लेकर ढाई किलोग्राम तक होता है। यह रजाई हल्की के साथ-साथ जल्दी गर्म हो जाती है और इसकी लाइफ भी ज्यादा है, जबकि देसी रुई की सिंगल बेड की रजाई साढ़े तीन किलोग्राम से लेकर चार किलोग्राम तक में बनती है। इसी तरह से डबल बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.