फतेहपुर, दिसम्बर 21 -- फतेहपुर। शीतलहर के प्रकोप से गांवों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तापमान की गिरावट और ठंड हवाओं से मनरेगा कार्य ठप पड़े है। तकरीबन पांच सैकड़ा पंचायतों में मजदूर कार्य से वंचित है। सुबह और शाम की शिफ्ट के बावजूद ठंड से बचाव के इंतजाम अधूरे हैं। अलाव के लिए लकड़ी तक मुहैया नहीं कराई। जिम्मेदार और मजदूरों में गहरी नाराजगी व्याप्त है। जिले की 13 ब्लॉको की 816 ग्राम पंचायतों में 1.59 लाख जॉब कार्ड धारक है और करीब 1.14 लाख एक्टिव है। पिछले चार माह से मनरेगा के कामों की गति धीमी पड़ गई है। सर्दियों में गति बढ़ाने की उम्मीद पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है। दिसंबर बीतने को है लेकिन अभी तक रफ्तार नहीं बढ़ सकी। स्थिति यह है कि वर्तमान में 327 पंचायतों में मात्र 8,474 मजदूर काम कर रहे है। अव्यवस्थाओं के चलते तालाब खुदाई, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.