कानपुर, दिसम्बर 6 -- कानपुर देहात, संवाददाता। दिन ढलते ही कड़ाके की सर्दी अपना रंग दिखा रही है। सर्दी के रफ्तार पकड़ने और डीएम की ओर से सभी नगर पंचायत व ग्राम पंचायतों को सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के निर्देश का भी पालन नहीं हुआ है। एक दो स्थानों को छोड़कर जिले की अधिकांश निकायों पर डीएम के निर्देश का असर नहीं हुआ है। वहीं रैन बसेरे भी अभी औपचारिकता निभाते नजर आये। दो दिन से शीतलहर ने पकड़ी रफ्तार से रातों को सर्द कर दिया है। दिन ढलते ही लोग सिकुड़ रहे हैं। शीतलहर की गति बढ़ने के साथ ही दो दिन पहले डीएम कपिल सिंह ने सभी निकायों को अलाव जलवाने के साथ ही रैन बसेरे दुरुस्त कर निराश्रितों और भटके लोगों मुसाफिरों आदि के लिये इंतजाम करने के निर्देश दिये थे। डीएम के निर्देश के बावजूद अधिकांश निकायों ने अभी उसका पालन नहीं किया है। शनिवार की शाम अकब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.