रामपुर, जनवरी 9 -- रामपुर। सर्दी और कोहरे के बीच रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। हाल यह है कि रोडवेज के राजस्व को रोजाना झटका लग रहा है। रामपुर में कोहरा शून्य दृश्यता के साथ निकल रहा है। सर्दी का सितम इस कदर हावी है कि अब इसका असर परिवहन सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। रामपुर रोडवेज डिपो की अगर बात करें तो इस समय 108 बसों का संचालन हो रहा है जो कि आगरा, दिल्ली, बरेली, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में लोगों को सफर करा रही हैं। इस डिपो में इस समय सन्नाटा पसरा हुआ है और यात्री नाममात्र के रह गए हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक अधिकतर बसें रोडवेज डिपो में खड़ी मिली हैं। 25 यात्री का कोरम पूरा न होने के चलते काफी देर तक यात्रियों का इंतजार किया गया। इसके बाद चंद यात्री लेकर बसें रवाना हो गई। वहीं रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.