बाराबंकी, मई 7 -- रामसनेहीघाट। मौसम में अचानक हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सुबह बारिश और ठंडक तथा दोपहर में तेज धूप व गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द, अस्थमा और सांस लेने में तकलीफ के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट में 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिससे अस्पताल परिसर में लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार और एक महिला चिकित्सक के सहारे ही मरीजों का उपचार किया गया। मरीजों की अधिक संख्या के चलते पंजीकरण काउंटर से लेकर ओपीडी तक काफी भीड़ रही। दूर-दराज गांवों से आए मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सुबह हो रही बारिश के कारण तापमान म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.