महाराजगंज, दिसम्बर 15 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम से लोगों का स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। लोग बहुत जल्द सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को चार बजे तक आयोजित मेले में 2481 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इनमें 740 सर्दी-जुकाम और फीवर से पीड़ित शामिल रहे। बीमारी से गंभीर 15 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार को 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेला आयोजित हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन्दिरा नगर में डॉ. नमिता गुप्ता, पीएचसी बागापार में डॉ. आश्रय सिंह, पीएचसी कृतपिपरा में मनोज मिश्रा और पीएचसी रम्हौली में डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह व डॉ. मदनलाल की देखरेख में 950 पीड़ितो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.