सोनभद्र, जुलाई 12 -- सोनभद्र/घोरावल/खलियारी, हिटी। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राबर्ट्सगंज,घोरावल और खलियारी में रविवार को सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएम जन आरोग्य मेले में कुल 245 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। इस दौरान सर्दी जुकाम, वायरल फीवर और सिर दर्द के मरीजों उपचार कराने के लिए काफी संख्या में पहुंचे थे। सीएम जन आरोग्य मेले में राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कुल 35 मरीजों का डॉ.जेपी सिंह की तरफ से उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि सर्दी जुकाम, वायरल फीवर, सिर व पेट दर्द के मरीज अधिक पहुंचे थे। मरीजों को दवा देकर बचाव के लिए जागरूक किया गया। वहीं घोरावल तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिनी, परसौना एवं डोहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले...