सीतामढ़ी, मार्च 29 -- सीतामढ़ी। आंधी-पानी के बाद मौसम में आए अचानक बदलाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ तौर पर दिखने लगा है। दिन में तेज धूप और गर्मी, जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ जाने से लोग ठंडा-गरम की चपेट में आ रहे हैं। इसका सीधा असर सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य सरकारी व निजी अस्पतालों में देखने को मिल रहा है, जहां मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में कुल 712 मरीजों का इलाज किया गया। इनमें 300 से अधिक मरीज सामान्य ओपीडी में पहुंचे। सामान्य ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिनों में मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है, जिसका मुख्य कारण मौसम में तेजी से हो रहा बदलाव है। खासकर आंधी-पानी के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.